Voynich Manuscript किताब का अनसुलझा रहस्य?


दुनिया के कुछ सुने और अनसुने अथवा अनसुलझे ऐसे रहस्य है, जिसका अभी तक हमारे विज्ञान और विज्ञानिको ने चाहे जितनी ही तरक्की कर ली है, भले ही आज इंसान चांद पर पहुंच गया है, लेकिन अभी भी हमारी दुनिया बहुत से ऐसे अनसुने अनसुलझे रहस्यों से भरी पड़ी हुई है, की जिन्हें अभी तक सुलझाना बाकी है या सुलझाना नामुमकिन सा है। आइए जान लेते हैं, ऐसे की एक किताब के रहस्य के बारे में।

सी ही एक बात आज से कई वर्ष पूर्व 15वीं शताब्दी की उस समय एक रहस्यमयी लिपि लीखी गई और उसमें कुल 240 थे लेकिन जब यह किताब मिली तो इसमें से कुछ पन्ने गायब थे इसलिए जो कुछ पन्ने बचे हुए थे उन पन्नो को किताब में संकलित भी किया गया। वैज्ञानिक इस किताब को Voynich Manuscript कहते हैं, "वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट" यह किताब आज तक दुनिया के सबसे रहस्यमई किताबों मे से एक किताब मानी जाती है। 


आखिरकार वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट इस किताब को लिखने वाला कौन थी इंसान या अन्य कोई? इस बात का अब तक कोई भी पता नहीं चला पाया है। लेकिन कार्बन डेटिंग की सहायता से सिर्फ इतना पता लग पाया है, की यह किताब तकरीबन आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व 15वी शताब्दी के सन: १४०४ से १४३८ के बिच लिखी गयी होंगी खोजकर्ताओं द्वारा ऐसा अनुमान लगाया गया है।

इस रहस्यमई किताब को अमेरिका में रहने वाले एक पुरातात्विक विभाग के पुस्तक विक्रेता "विल्फ्रिड एम वॉयनिक" ने सन १९१२ में एक पुरानी किताब कि दुकान से ख़रीदा था। उस समय इस किताब का कोई नाम नहीं था इसलिए उन्होंने उस बेनामी किताब को "Voynich Manuscript" का नाम दिया। 


लेकिन इस भाषा को आज तक किसी के द्वारा भी पढ़ा नहीं जा सका है, की यह कौन सी भाषा में लिखा है इसलिए आज तक इसे पढ़ने में वैज्ञानिक अभी तक 100% असफल  रहे हैं। क्यों की यह किताब कुछ ऐसे रंगीबिरंगी, अजीबोगरीब चित्रों से भरी पड़ी है, की कुछ समझ ही नहीं आता और इस किताब में जिस प्रकार के फूल और पौधों को बनाया गया है, की ऐसे फूल, पौधे शायद ही हमारी पृथ्वी पर कभी पाए गए होंगे। 

कई लोग तो यह भी दावा करते हैं, कि इस अनोखी लिपि को उस समय अन्य ग्रह से आए हुए लोगों द्वारा लिखा होगा। लेकिन इस बात का कोई पुख्ता सबूत नही मिल पाया है, अभी तक?

 

लेकिन कारण जो भी हो आज तक यह अनोखी लिपि किसी के द्वारा भी नहीं पढ़ी जा सकी है। इसलिए आज भी यह अपने आपमें एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।


यह छोटा सा लेख आपको कैसा लगा नीचे Comment बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। धन्यवाद 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपना किमती समय निकालकर यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। 🙏